खट्टा मीठा तीखा होममेड गोलगप्पे (Khatta mitha teekha homemade golgappe recipe in hindi)

खट्टा मीठा तीखा होममेड गोलगप्पे (Khatta mitha teekha homemade golgappe recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में रवा ले. इसमें मैदा, तेल और सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- 2
एक चौथाई कप गर्म पानी डालकर 5 मिनट तक मसले. फिर कवर करें और 20 मिनट तक इसे रखें.
- 3
20 मिनट रखने के बाद इसे फिर से मसले और दो भाग करें. एक भाग को रोटी की तरह बेले. एक छोटे गोल आकार के ढक्कन से पुरीयां दबाए.
- 4
फिर यह पूरीयों को गर्म तेल में धीमी आंच मे डीप फ्राई करें. जब यह दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे निकाले. इसी तरह सारे गोलगप्पे बनाएं.
- 5
तीखा पानी के लिए मिक्सर में हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च और इमली डालकर इसका पेस्ट बनाएं. इस बीच में चार कप पानी, चाट मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. आपका तीखा पानी तैयार है. खट्टा मीठा पानी के लिए एक कप खट्टी मीठी चटनी में 3 कप ठंडा पानी डालकर मिक्स करें.
- 6
आलू की फीलिंग के लिए उबले आलू का छिलका निकालकर स्मैश करें. इसमें उबला काला चना, कटा प्याज, कटा हरा धनिया, नमक, चाट मसाला और कालामरी पाउडर डालकर मिक्स करें. आपकी पानीपुरी की फीलिंग तैयार है.
- 7
पूरी को बीच में छेद करें. थोड़े आलू की फिलिंग डालें. चाहे तो तीखा पानी डालकर खाएं या खट्टा मीठा पानी डालकर गोलगप्पे का स्वाद ले.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (16)