अरबी के पत्ते के पकौड़े (Arbi ke patto ke pakode recipe in Hindi)

अरबी के पत्ते के पकौड़े (Arbi ke patto ke pakode recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम हम अरबी के पत्ते को अच्छे से धो लेंगे और गड्डी बना कर महीन काट लेंगे ।
- 2
अब हम पत्तो में बेसन और नमक मिर्च गर्म मसाला मिलाएंगे और पानी के साथ माडेंगें।
- 3
अब हम अब अरबी के पत्ते को लम्बी लम्बी लोई बनायेंगे।
- 4
अब हम कढ़ाई में 2 गिलास पानी डालकर गर्म होने देंगे अब हम छन्नी को कढ़ाई में रख देंगे ।अब छन्नी में तेल लगायेगे। अब लोई को छन्नी पर रख देंगे।
- 5
अब हम प्लेट से पत्तो को ढक देंगे।
- 6
अब एक तरफ से पकने के बाद पलट लेंगे और दूसरी तरफ से भी पकने देंगे ।15 से 20 मिनट के बाद अरबी के पत्ते पक चुके है ।
- 7
अब हम अरबी के पत्ते को प्लेट में निकाल लेंगे और काट लेंगे ।
- 8
अब हम कढ़ाई में तेल को गर्म होने देंगे अब तक कढ़ाई में हींग और अजवाइन चटकने देंगे ।
- 9
अब हम कढ़ाई में हल्दी और धनिया पाउडर डालेंगे ।अब हम अरबी के पत्ते को कढ़ाई में डाल देंगे ।आंच को धीमी कर देंगे।
- 10
अब हम डालेंगे लाल मिर्च और गरम मसाला ।अब हम डालेंगे खटाई और धीमी धीमी आंच पर भूनेगें ।लिजिए हमारी गर्मागर्म बहुत स्वादिष्ट अरबी के पत्ते के पकौड़े बनकर तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (3)