मूंग दाल बादाम बर्फी (Moong dal badam barfi recipe in hindi)

मूंगदाल बादाम बर्फी राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाई है।और यह बहुत स्वादिस्ट भी लगती है।मैंने इसे मलाई के साथ बनाया है जिससे इसका स्वाद और भी अच्छा लग रहा है।
मूंग दाल बादाम बर्फी (Moong dal badam barfi recipe in hindi)
मूंगदाल बादाम बर्फी राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाई है।और यह बहुत स्वादिस्ट भी लगती है।मैंने इसे मलाई के साथ बनाया है जिससे इसका स्वाद और भी अच्छा लग रहा है।
कुकिंग निर्देश
- 1
बर्फी बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार है।
- 2
अब मूंग दाल को साफ़ धो कर एक कपडे से अच्छी तरह सूखा ले।
- 3
अब कढ़ाई मे धीमी आंच पर मूंगदाल को रोस्ट कर ले।जब दाल थोड़ी गुलाबी हो जाये तो इसमें बादाम भी साथ मे ही रोस्ट कर ले।
- 4
अब इस रोस्टेड दाल बादाम का पाउडर बना ले।
- 5
अब पैन मे घी डाले।फिर इसमें दाल बादाम का पाउडर डाले।और धीमी आंच पर भुने। क्योंकि दाल पहले ही भून ली गई है तो ज्यादा समय नहीं लगेगा अब रोस्ट होने मे।5 से 7 मिनट बाद इसमें 1/2कप मलाई डाले।और मिक्स करे।आप चाहे तो मावा भी ले सकते है।
- 6
अब 1 तार की चाशनी बनाये।और फिर इस चाशनी को दाल मे डाले।और जल्दी जल्दी चलाये।अब इसमें ड्राई फ्रूट डाल दे।
- 7
अब एक प्लेट मे घी की पोलिश करे।और फिर इस मिक्चर को पलट दे।औरचम्मचसे एक सा फैला ले।और 10 से 15 मिनट इसे जमने दे।
- 8
अब यह अच्छी तरह सेट हो गई है तो इसे कट कर ले।
- 9
तैयार है राजिस्थान की प्रसिद्ध मूंगदाल बर्फी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- समोसा (बिना लहसुन-प्याज) स्ट्रीट फूड (Samosa (Bina lahsun pyaz) street food recipe in Hindi)
- पारिजातक डोसा (Parijat dosa recipe in HIndi)
- रबड़ी घेवर (Rabdi ghevar recipe in Hindi)
- बिना लहसुन प्याज के छोले(Bina lahsun pyaz ke chole recipe in Hindi)
- राजस्थानी खोबा रोटी(Rajsthani Khoba Roti recipe in Hindi)

















कमैंट्स (9)