पानी के बताशे (pani ke bataashe recipe in Hindi)

#ebook2020
#state2
#auguststar
#naya
पानी के बताशे का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है. इसे कई नामों से जाना जाता है, गोलगप्पा, पानी पूरी, फुचका आदि. उत्तर प्रदेश में आप किसी शहर, कस्बे और गाँव में जाये, पानी के बताशे का ठेला आपको मिल ही जायेगा. पानी के बताशे को खस बनाता है इसका पानी और सफ़ेद मटर, आलू और प्याज़ की फिलिंग.

कुकिंग निर्देश
- 1
पैन में तेल गर्म करें और सूखी पूरी को फ्राई करके बताशे तैयार कर लें.
- 2
मटर को 4-5घंटे के लिए पानी में भिगो दें. फिर कुकर में 3कप पानी, नमक और हल्दी के साथ गलने तक पका लें. अब इसमें आलू मसाला कर मिला लें, प्याज़ मिलाये और भुना जीरा पाउडर तथा लाल मिर्च पाउडर मिलाकर फिलिंग बना लें।
- 3
पानी के लिए धनिया, पुदीना और हरी मिर्च को मिक्सर में पीस लें. अब 1लीटर पानी में ये पेस्ट मिलाएं, इसमें सभी दिए गए मसाले, नमक और नींबू का रस मिलाये। आखिर में सूखी बूंदी मिलाएं. पानी तैयार है.
- 4
मीठी चटनी के लिए कच्चे आम को पानी में उबाल लें और इसका गूदा निकल लें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा डालें चटकने पर आम का गूदा डालें और 2कप पानी डालें. अब इसमें गुड़ और चीनी डालें और चलाते हुए पकाएं.
- 5
जब गुड़ चीनी घुल जाये तब गैस धीमी कर दें और सभी मसाले और नमक डालें. जब चटनी गाढ़ी हों जाये तब गैस बंद कर दें और किशमिश डालें. आखिर में सौंठ पाउडर मिलाएं. मीठी चटनी तैयार है.
- 6
सर्व करने के लिए सभी सामग्री को एक साथ सजाकर सर्व करें.
- 7
दही पूरी के लिए बताशों को प्लेट में रख लें, इसमें मीठा दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, मटर, प्याज़, आलू की फिलिंग करें, ऊपर से कोई नमकीन डालकर सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)