कोशा मांगसो (Kosha mangsho Recipe in hindi)

#ebook2020
#state4
#post1
कोशा मांगशो एक बहुत ही प्रसिद्ध बंगाली डिश है जिसमें रसेदार मटन को मसालों का फ्लेवर दिया गया है। इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। अगर आपको नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो बंगाली तरीके से बना यह मटन आपको जरूर पसंद आएगा. इसे बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. वेस्ट बंगाल के सब से प्रिय यह डिश है, जो हर किसी को बहुत पसंद है.जिन लोगों को स्पाइसी पसंद है वे लौंग इसे खूब चाव से खाते हैं. आप चाहे तो रोटी या फिर परांठें, चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
मटन को पहले मैरीनेट करेंगे, उसमे 1 टेबल चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट,दही, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा सरसों का तेल और गरम मसला पाउडर डालकर मिक्स करें.
- 2
मटन को तकरीबन 2 घंटे के लिये मैरीनेट होने के लिये रख दें।
- 3
अब कढाई में तेल गरम कर लें और उसमें थोडी सी जीरा डालें।
फिर इसमें सूखा मिर्च, दालचीनी, तेज पत्ता, लौंग और इलायची डाल दे, फिर कटे हुए प्याज़ डाल कर फ्राई करें। - 4
प्याज़ लाल करें और जब देखें कि प्याज़ लाल हो गया है तब मैरीनेट किया हुआ मटन डालें।
अब इसे धीमी आंच पर ढक्कन ढक्क कर कम से कम 15 मिनट के लिये पकाएं। - 5
अब कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, मटन मसला, कसूरी मेथी, नमक डाल कर अच्छा से भूनें.
- 6
15 मिनट बाद ढक्कन खोल कर अच्छे से चला ले फिर इसमें ग्रेवी के हिसाब से पानी डालें और मटन को पकने दें।
- 7
इसके बाद आंच को हल्का करके मटन को तब तक पकाएं, जब तक पैन के चारों ओर से तेल अलग न हो जाए।फिर धनिया पत्ती काट के डाल कर मिला ले.
- 8
तैयार है बंगाली कोशा मांगसो. रोटी, पराठा, राइस के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)