चीज़ चिली (Cheese chilli recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई ले उसमें तेल डालें फिर उसमें जीरा डाले और उसे 2 मिनट तक भूने फिर उसमें प्याज़ डालें और प्याज़ को हल्का ब्राउन होने तक भूने
- 2
जब प्याज़ अच्छे से भून जाए फिर उसमें शिमला मिर्च डालें और सारे मसाले जैसे कि नमक काली मिर्च हरी मिर्च गरम मसाला डाल दे और थोड़ी देर इसे ढक कर रख दें ताकि शिमला मिर्च भी अच्छे से पक जाए
- 3
अब दूसरी साइड एक फ्राई पैन रखें और उसमें दो चम्मच तेल डालें फिर पनीर के टुकड़ों को रोस्ट कर ले और जब पनीर हल्का हल्का ब्राउनिश होने लगे तब उसे निकाल ले
- 4
जब शिमला मिर्च पक जाए फिर उसमें सोया सॉस डालें और उसे अच्छे से मिक्स करें और फिर उसमें पनीर डाल दे और फिर उसे 5 मिनट तक गैस पर ही रखें ताकि सब अच्छे से मिक्स हो जाए फिर उसे एक बाउल में निकाल ले हमारी गरमा गरम चीज़ चिली तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13459929




कमैंट्स (3)