चाइनीज पट्टी समोसा (Chinese patti samosa recipe in Hindi)

#auguststar #time
चाऊमिन और समोसा ज्यादातर सभी को बहुत ही प्रिय होते हैं मैंने इन्हीं दोनों चाइनीस और इंडियन डिश का फ्यूजन बनाने का सोचा और मैंने यह चाइनीस पट्टी समोसा बनाया ।मैंने उसे बाहर से पट्टी दार बनाकर देखने में भी बहुत अट्रैक्टिव कर दिया ,यह खाने में बहुत ही टेस्टी और लुकिंग वॉइस बहुत ही अट्रैक्टिव लगते हैं।
चाइनीज पट्टी समोसा (Chinese patti samosa recipe in Hindi)
#auguststar #time
चाऊमिन और समोसा ज्यादातर सभी को बहुत ही प्रिय होते हैं मैंने इन्हीं दोनों चाइनीस और इंडियन डिश का फ्यूजन बनाने का सोचा और मैंने यह चाइनीस पट्टी समोसा बनाया ।मैंने उसे बाहर से पट्टी दार बनाकर देखने में भी बहुत अट्रैक्टिव कर दिया ,यह खाने में बहुत ही टेस्टी और लुकिंग वॉइस बहुत ही अट्रैक्टिव लगते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे में वन फोर्थ चम्मच नमक, आधी चम्मच अजवाइन और ऑयल का मोयन डालकर अच्छे से मिलाएं
- 2
मैदा जब हाथ में लेने पर बंधने लगे तब उसमें पानी डालकर रोटी के आटे से थोड़ा सख्त एक डो तैयार कर ले। उसे 20 से 25 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब गैस में एक भगोने में पानी रखें उसमें एक चम्मच ऑयल और थोड़ा नमक डाल दे
- 3
उबाल आने पर उस में नूडल्स डाल दे और बीच-बीच में चलाएं ।नूडल्स के पक जाने पर किसी छलनी में नूडल्स को छान लेंगे और ठंडे पानी से नूडल्स को धो लेंगे जिससे वे आपस में चिपके नहीं।
- 4
अभी गैस में कढ़ाई चढ़ाकर उसमें चार से पांच चम्मच ऑयल डालेंगे ऑयल के गर्म होने पर उसमें कटी हुई मिर्ची और लहसुन डालकर चलाएंगे अब उसमें कटी हुई प्याज़ डालकर 1 मिनट चलाएंगे
- 5
अब शिमला मिर्च और गाजर डाल देंगे और 1 मिनट सब्जियों को चलाएंगे, अब बंधा डाल के सारी सब्जियों को 1 मिनट चलाएंगे, अब नमक डाल के अच्छे से सारी सब्जियों में मिक्स करेंगे
- 6
अब उबले किए हुए नूडल्स डाल देंगे सोया सॉस, टोमाटो केचप और पिसी हुई काली मिर्च डालकर सब्जीयो और नूडल्स को अच्छे से मिला लेंगे
- 7
अभी इसमें सिरका डाल के सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके नूडल्स तैयार कर लेंगे।
- 8
अब मैदे के डो को अच्छे से मसलकर छोटी-छोटी पूड़ी की लोई की साइज की लोहिया काट के बना लेंगे
- 9
प्रत्येक लोई को बेलन से लंबाई के आकार में पतली रोटी बेल लेंगे,बेली हुई रोटी को चाकू से बीच में काट लेंगे, अब कटे हुए ऊपर के पार्ट में हाथों से किनारों पर पानी लगा लेंगे
- 10
पानी लगाने के बाद ऊपर के पार्ट में किनारों को छोड़ते हुए 1 सेंटीमीटर की दूरी में चाकू से कट लगा देंगे, अब नीचे वाले पार्ट को ऊपर वाले पार्ट के ऊपर रख देंगे
- 11
और किनारों को हाथों से उंगलियों से हल्का दबा देंगे, अब कोन बनाने के लिये एक तरफ से आधे से थोड़ा कम पार्ट उठा कर ऊपर रखेंगे और फिर हाथों में लेकर दूसरी साइड से उसे फोल्ड कर देंगे
- 12
अब तैयार चाऊमिन को कोन के अंदर चम्मच से भर देंगे और ऊपर हल्का सा पानी लगाकर किनारों को आपस में जोड़ देंगे
- 13
गैस पर कढ़ाई चढ़ाएंगे,उस पर ऑयल डालकर गर्म करेंगे ऑयल के गर्म होने पर मीडियम आज पर तैयार पट्टी समोसा को कढ़ाई में डाल देंगे और धीमी आंच में पलट पलट के उनको सुनहरा होने तक तल लेंगे
- 14
सुनहरा होने पर उन्हें निकाल लेंगे और गरमा गरम चाय के साथ चाइनीस पट्टी समोसा का आनंद उठाएंगे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











































कमैंट्स (22)