खांडवी (पितोड़) (Khandvi/ pitod recipe in hindi)

#ebook2020 #state7 #PYAZ #SEP
खांडवी गुजरात और महाराष्ट्र की एक पारंपरिक रेसिपी है। इसको बनाने में बहुत ही कम तेल लगता है और यह खाने में बहुत ही सॉफ्ट और जायकेदार होती है तो आइए शुरू करते हैं खांडवी बनाना।
खांडवी (पितोड़) (Khandvi/ pitod recipe in hindi)
#ebook2020 #state7 #PYAZ #SEP
खांडवी गुजरात और महाराष्ट्र की एक पारंपरिक रेसिपी है। इसको बनाने में बहुत ही कम तेल लगता है और यह खाने में बहुत ही सॉफ्ट और जायकेदार होती है तो आइए शुरू करते हैं खांडवी बनाना।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें एक कटोरी बेसन, एक कटोरी ताजा दही, दो कटोरी पानी और आधा चम्मच नमक मिलाकर अच्छी तरह से फेंटे और एक घोल बनाएं। (खांडवी बनाते समय हमे यह ध्यान रखना है की जिस कटोरी से हमने बेसन लिया है उसी नाप से दही और पानी डालना है)।
- 2
अब गैस पर एक कढ़ाही रखें और एक छलनी से खांडवी वाले मिश्रण को छानते हुए कढ़ाही में डालें और गैस की आंच मध्यम कर दें। फिर इसमें अदरक का पेस्ट, हल्दी और हरी मिर्च डालकर लगातार चलाएं । 5 मिनट बाद आप देखेंगे कि घोल की कंसिस्टेंसी थोड़ी गाढ़ी हो गई है। इसके बाद गैस को बंद कर दें।
- 3
इसके बाद दो बड़ी थाली लें और उनके ऊपर थोड़ा-थोड़ा सा तेल हाथों से लगाकर फैलाएं उसके बाद खांडवी वाला मिश्रण डालें और चाकू की मदद से बिल्कुल पतला-पतला फैला दें और इसे ठंडा होने दें।
- 4
अब गैस पर एक पैन रखें उसमें तेल डालें और जब तेल गरम हो जाए तब इसमें राई डाल दें। जब राई चटक जाए तब इसमें कड़ी पत्ता डाल दें और बारीक कसा हुआ ताजा़ नारियल डालकर 1 मिनट के लिए भूनें।
- 5
अब इस तड़के को खांडवी के ऊपर फैलाये और थोड़े से अनार के दाने और हरी धनिया डालें। अब चाकू की मदद से खांडवी की लम्बी-लंबी पट्टियाँ काटें। अब इन पट्टियों को धीरे-धीरे रोल करें जैसा कि मैंने चित्र में दिखाया है। इसी तरह सारी पट्टियों के रोल बना-बनाकर प्लेट में रखते जाए।
- 6
यह लीजिये हमारी खांडवी खाने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (17)