गुजराती दाल (gujrati dal recipe in hindi)

#ebook2020
#state7
#post 1
हर राज्य के खाने की अपनी अलग बात और
स्वाद होता है। वैसे ही गुजरात के खाने की भी अपनी ही बात है. गुजराती दाल बनाने में आसान होती है और इस दाल का खट्टा-मीठा स्वाद दाल को खास बनाता है।
इस दाल को आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
गुजराती दाल (gujrati dal recipe in hindi)
#ebook2020
#state7
#post 1
हर राज्य के खाने की अपनी अलग बात और
स्वाद होता है। वैसे ही गुजरात के खाने की भी अपनी ही बात है. गुजराती दाल बनाने में आसान होती है और इस दाल का खट्टा-मीठा स्वाद दाल को खास बनाता है।
इस दाल को आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
तुवर दाल को 2-3 बार पानी में धो लें। उसमें से बचा हुआ पानी निकाल दे और उसे प्रेशर कुकर में डालें और उसमे थोड़ी सी नमक और हल्दी डाल कर 2 गिलास पानी दो कर 4 सीटी देकर पका ले.
- 2
दाल को थोड़ा ठंडा होने दें। उसके बाद उसे हेंड ब्लेंडर से पीस लें। उसमें 1 कप पानी डालें और एक बार और पीस लें।
- 3
एक पैन या कडाही में हल्के आंच पर तेल गरम करें। उसमें मेथी दाना और राई डालें। जब राई फुटने लगे, तब उसमें जीरा,कटे हुए लहसुन और चुटकीभरहींग डालें।
- 4
फिर उसमें सूखी लाल मिर्च, अदरक पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, कटे हुए टमाटर और करी पत्ते डालें।
- 5
इमली मैं थोड़ा पानी डाल कर रस बना ले.
- 6
उसे थोडी देर भूने.
- 7
उसमें चीनी, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर, गुड़ डालें और अच्छे से मिला लें और फिर उसमे उबले हुए दाल डालें, और उबालने के लिए रख दें। जब वे उबलने लगे उसके बाद उसे हल्के आंच पर 6-8 मिनट तक पकाये।
इमली का रस भी डालें. - 8
फिर नींबू कर रस डालें. अच्छे से दाल को उबाल ने दे.
- 9
गैस बंध कर दें और उसे सर्विंग बाउल में निकालें। कटे हुए हरे धनिये से सजाये और उबले हुए चावल और रोटी, पापड के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (6)