मेथी थेपला methi thepla recipe in hindi)

#ebook2020
#state7
#post 2
मेथी थेपला एक लोकप्रिय गुजराती व्यंजन है, इसे गेहूं का आटा, मेथी के पत्ते और रसोई में आसानी से मिल जाने वाले अन्य मसालों से बनाया जाता है। यह सुबह के नाश्ते में चाय के साथ परोसने के लिए या लंबी सफर में साथ में लेने के लिए एकदम सही नाश्ता है। इस रेसिपी की मदद से आप आसानी से घर पर थेपला बना सकते हैं.

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में 1 कप गेहूं का आटा, बारीक़ कटी हुई मेथी, बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया, दही, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, चाट मसला, गरम मसला 2 छोटा चम्मच तेल और नमक ले और अच्छे से मिलाएं।
- 2
जरुरत के अनुसार पानी डालें और नरम आटा गूंध लें। आटे में 1 छोटा चम्मच तेल लगाकर फिर से गूंध ले । साफ कपड़े से या एक प्लेट से आटे को ढककर रखे और 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें। 15-20 मिनट के बाद, आटे को 6 बराबर भागों में बाँट ले और हर एक भाग में से गोला बनाइये।
- 3
एक प्लेट में 1/2 कप सूखा गेहूं का आटा लें। एक आटे का गोला ले और उसे हथेलियों के बीच दबाकर लोई का आकार दें। उसे सूखे गेहूं के आटे से लपेट कर चकले के ऊपर रखे।
- 4
से बेलन से गोल आकार में बेल ले (रोटी या पराठा की तरह)।
- 5
एक तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। गर्म तवे के ऊपर एक थेपला रख दें।
- 6
एक तरफ पाक जाये तो तब थेपले को पलट दें। इसकी ऊपर पे 1/2 टीस्पून तेल डाल कर से फैला दे और 30 सेकंड के लिए पकाईये।
- 7
इसे फिर से पलटे और इसकी ऊपर 1/2 छोटा चम्मच तेल फैला दे और दूसरी तरफ पकाइये।
- 8
उसे एक प्लेट में निकाल दे। बाकी बचे आटे के गोले में से इसी तरह थेपला बनाइये। थेपला तैयार हैं। उन्हें मसाला चाय या दही, अचार के साथ गरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)