पंचमेल हांडवो (Panchmel handvo recipe in Hindi)

हांडवो गुजरात की फेमस डिश है।ये बहुत से तरीको से बनाया जाता है मैंने ये हांडवो पांच तरह की दाल और ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाया है।ये देखने में ही गुजरात के हेल्थी खाने को बयां कर रहा है।
#ebook2020
#state7

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल और पांचों दाल को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो देंगे।अब इनको मिक्सी जार में डाल कर दही और गुनगुने पानी के साथ पीस लेंगे।अब इसको फिर 4-5घंटे के लिए रख देंगे। बैटर में खमीर उठ जाएगा।
- 2
अब बैटर में सारी सब्जियां,अदरक हरी मिर्च,नमक,शक्कर,हल्दी काली मिर्च डाल कर मिक्स कर लेंगे।
- 3
अब बैटर में से दो बड़े चम्मच जितना बैटर लेकर उसमे थोड़ा सा तेल और ईनोमिला लेंगे।एक कड़ाई मै एक चम्मच तेल लेकर उसमे राई,तिल,कड़ी पत्ता,और थोड़ी हल्दी डालकर तुरंत बैटर डाल देंगे।थोड़ा मोटा ही रखेंगे अब इसको ढककर धीमी आंच पर दोनों साइड से पका लेंगे।मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।हांडवो तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)