क्रिस्पी सूजी पकौड़े (Crispy suji pakode recipe in Hindi)

बेसन के पकौड़ों से एकदम अलग स्वाद के सूजी की कुरकुरी मिक्स वेज पकौड़ी, किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक्स••••••
इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। और ये इतनी जल्दी बन जाते हैं कि कोई भी मेहमान आया हो, तो इन्हें फटाफट बनाकर खिलाया जा सकता है।इसके अलावा शाम के समय हल्की फुल्की भूख लगने पर भी इन्हें झटपट बनाकर चाय के साथ खाया जा सकता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में सूजी,मैदा,दही, नमक
और थोड़ा पानी डालकर मिलायेंगे जिससे सूजी
भीग जाये। और 10 मिनट के लिए एक तरफ रख
देंगे।सूजी को दही में अच्छे से घोल लेंगे। - 2
इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एकदम बेसन के
घोल जैसा गाढ़ा घोल बना लेंगे। - 3
अब इसमें आलू, शिमला मिर्च, करी पत्ता, लहसुन,
धनिया और प्याज़ डालकर मिलायेंगे। - 4
अब इसमें ब्रेड क्रब्स, तिल, सौंफ पाउडर, लाल
मिर्च, चिली फ्लेक्स, अदरक,हरी मिर्च,अजवाइन
और हींग डालकर मिलायेंगे। - 5
अगर घोल गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा सा
पानी डालकर मिलायेगे। घोल को 5 मिनिट रख
देंगें ताकि सूजी फूलकर तैयार हो जाये। - 6
अब इसमें मलाई डालकर अच्छे से फैट लेंगे।
- 7
अब कढ़ाई में तेल गरम करके मध्यम आँच पर
छोटे-छोटे पकौड़े तोड़कर सुनहरा होने तक तल
लेंगे। - 8
अब पेपर नैपकिन पर निकाल लेंगें ताकि अतिरिक्त
तेल निकल जाये। - 9
गरमागरम स्वादिष्ट सूजी के पकौड़े बनकर तैयार हैं।
- 10
गरम-गरम पकौड़े को हरे धनिया की चटनी और
सॉस के साथ सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)