स्टफ्ड साबूदाना सैंडविच (stuffed sabudana sandwich recipe in Hindi)

#BF आज हमने स्टफ्ड साबूदाना सैंडविच बनाये है,सभी को बहुत ही पसंद आये हैं, ये स्वाद के साथ साथ हेल्दी भी है, क्योंकि इसमें कुछ कटी हुई सब्जियों का उपयोग किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबूदाना को 2 से 3 घन्टे के लिए भिगोकर रख दे, फिर एक छलनी में निकाल लें ।
- 2
फिर सभी सब्जियों को बारीक काट लें, फिर एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से गर्म करे और उसमें राई डालकर चटकने दे, फिर सभी सब्जियों को डालकर अच्छे से पकाये ।
- 3
फिर उसी में भीगे हुए साबूदाना डाले और सभी सूखे मसाले को डालकर अच्छे से मिलाए और एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर ले ।
- 4
फिर साबूदाना मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथों में लेकर गोल गोल कर ले।
- 5
फिर ब्रेड को एक गिलास की सहायता से गोल गोल काट लें, गोल कटी हुई ब्रेड के ऊपर एक हिस्से में मलाई दूसरे में दही को अच्छे से लगाये।
- 6
फिर ब्रेड के बीचोंबीच गोल किया हुआ साबूदाना रखकर दूसरी ब्रेड को ऊपर से रखकर, थोड़ा सा पानी लगाते हुए अच्छे से दबाये, फिर इसी तरह से सारे सैंडविच बना ले।
- 7
फिर एक पैन में थोड़ा तेल डालकर गरम करे और उसमें बने हुए साबूदाना सैंडविच को शेक ले, फिर एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से काली मिर्च लगाये, और चटनी या साॅस के साथ गरमा-गरम सर्व करे, ये डिश बच्चों और सभी को बहुत पसंद आयी हैं, जरुर बनाये।
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)