उपमा (upma recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाई में घी डाल कर सूजी को हल्का भूरा होने तक लगातार चलाते हुये भून लेगे. भूनी सूजी को किसी प्लेट में निकाल लेगे। कढ़ाही मे घी डालकर गरम करिये. मूंगफली के दानों और काजू को घी में डालकर हल्का सा भून लीजिए. इन्हें भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लेगे। अब एक बर्तन में 1 1/2 कप पानी डालकर गर्म कर लेंगे।
- 2
कढ़ाही में रिफाइंड डाले और राई के दाने डाल दीजिये, राई, करी पत्ता, हरी मिर्च डाल कर भून लेगे अब गाजर और शिमला मिर्च को डाल कर 2-3 मिनिट तक भून लेगे. इसके बाद सूजी, गुनगुना पानी और नमक डालकर मिला दीजिए. जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे, तब उसे चमचे से चलाते जाएगे घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलवा जैसा लगने लगेगा. इसमें हरा धनिया, मूंगफली के दाने और काजू डाल देगे और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पका लेंगे ।
- 3
गरमागरम उपमा तैयार है इसे चाय के साथ या चटनी के साथ खाइये मुझे ऐसे ही अच्छा लगता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (6)