बटर पनीर मसाला (butter paneer masala recipe in Hindi)

पनीर बटर मसाला उत्तर भारत की बेहद लजीज डिश है जो कि खुशबूदार मसाले, क्रीम और बटर से मिलकर बनी होती है। इस सब्जी की तीखी मसालेदार , और मलाईदार ग्रेवी एक बहुत ही अच्छा संयोजन है! त्योहारों और सेलिब्रेशन के मौके पर ये जरूर बनाई जाती है। आप भी बनाएं ये आसान डिश और नान, रोटी या परांठे के साथ सर्व करे!

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम प्याज,टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को अच्छे से धोकर बड़े बड़े टुकड़ों मे काट लेंगे!
- 2
अब एक कढ़ाही मे तेल गरम करके उसमे जीरा, तेजपत्ता, साबुत काली मिर्च, लौंग डालकर 2-3 मिनट पका देंगे !
- 3
जब सभी खड़े मसाले अच्छे से पक जाएं तब उसमे प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च के टुकड़ों को भी डाल देंगे और साथ ही उसमे काजू, मखाना डालकर अच्छे से पका लेंगे!
- 4
जब मसाला पक जाए तो गैस बन्द कर दे और मसाले को ठंडा करके मिक्सर मे पीस कर पेस्ट बनाकर रख लेंगे!
- 5
अब पनीर को छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों मे काट लेंगे!
- 6
अब एक दूसरा पैन लेंगे और इसमें एक बड़ा चम्मच मक्खन डालेंगे और पनीर के टुकड़ों को दोनों तरफ से भूरा होने तक फ्राई करेंगे और एक प्लेट मे निकाल लेंगे!
- 7
अब इसी पैन मे थोड़ा सा बटर डालकर मध्यम आँच पर गरम करेंगे और मिक्सर मे पीसे हुए पेस्ट को डाल देंगे साथ ही इसमे सारे बचे हुए मसाले, 1/2 कप पानी, नमक डालकर ढक्कन लगाकर 5 मिनट तक पकाएंगे!
- 8
अब इस ग्रेवी मे पनीर के टुकड़ों को डाल कर ऊपर से ताजा क्रीम डाल कर गैस बन्द करके उतार लेंगे!
- 9
गरमागरम बटर पनीर को एक सर्विंग बाउल मे निकाल कर नान, रोटी, पराठा या कुलचा के साथ सर्व करे!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)