मटर पनीर (Matar Paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कड़ाही मे 2 चम्मच तेल लेंगे और जब तेल गरम हो जाए तब उसमें लहसुुन, अदरक और हरी मिर्च डाल कर एक दो मिनिट भुन् कर उसमें कटे हुए प्याज़, टमाटर और काजू डाल कर ट्रांसपरेंट होने तक भुन् लेंगे।
- 2
जब प्याज़ ठंडा हो जाए तब उसको पीस कर उसका पेस्ट बना लेंगे।
- 3
अब एक कड़ाही मे 2 चम्मच तेल लेंगे जब तेल गरम हो जाये तब उसमें जीरा, सरसो डालेंगे और उसके चिटकने के बाद उसमें हल्दी और देगी लाल मिर्च पाउडर डालेंगे।
- 4
अब पिसे हुए प्याज़ और टमाटर के पेस्ट को तेल डालेंगे और उसमें 1/2 चम्मच सब्जी मसाला, 1/2 चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक डाल कर तेल छोरने तक भुन् लेंगे।
- 5
अब मसले मे हरा मटर डाल कर दो मिनिट भुन् कर मसले मे पानी डाल कर ढक कर गाढ़ा होने तक पका लेंगे। उस के बाद उसमें 1 बड़ी चम्मच मलाई डाल कर एक दो मिनिट पका लेंगे। उस के बाद ग्रवी मे पनीर के टुकड़े डाल कर थोरी देर पका लेंगे।
- 6
हमारा मटर पनीर बन कर तैयार है इसे बॉल मे निकल कर मलाई से सजाये।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (4)