पनीर टिक्का मसाला (paneer tikka masala recipe in Hindi)

#Tyohar
जब कुछ खास खाने का मन हो या घर पर मेहमान आने वाले हों तो ये रेसिपी बनाकर जरूर देखें।
पनीर टिक्का मसाला (paneer tikka masala recipe in Hindi)
#Tyohar
जब कुछ खास खाने का मन हो या घर पर मेहमान आने वाले हों तो ये रेसिपी बनाकर जरूर देखें।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मैरिनेड तैयार करेंगे। इसके लिए एक बाउल में ऊपर लिखे मरीनेशन के सारे सामग्री को अच्छी तरह से मिला लेंगे।
- 2
अब पनीर के क्यूब्स, चौकोर कटे हुए प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को मैरिनेड में मिला लेंगे। चम्मच से धीरे धीरे मिक्स करें ताकि पनीर टूटे नहीं। अब इसे १-२ घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- 3
अब मैरीनेट किए हुए पनीर, और सब्जियों को फ्राई करेंगे। इसके लिए एक पैन या तवा पर तेल गरम करें। और पनीर और सब्जियों को दोनों तरफ से क्रिस्प और लाल होने तक मध्यम आंच पर शैलो फ्राई कर लें। फिर एक प्लेट पर निकालकर अलग रखें।
- 4
ग्रेवी बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें। और पहले प्याज़ डालकर २ मिनट तक मध्यम आंच पर भूने। फिर बारीक कटी हुई लहसुन, अदरक और मिर्च डालकर दो मिनट और भून लें।
- 5
इसके बाद टमाटर डालें और अच्छी तरह से गलने दें। इस स्टेप में आप टमाटर के बीज जो हमने टिक्का के लिए हटा दिए थे उसे उपयोग में ले लें। जब टमाटर गल गई हो तो सारे मसाले मिला लें और २-३ मिनट तक मध्यम आंच पर ग्रेवी को पकने दें।
- 6
अब इसमें १/२ कप पानी डालें और जो मारिनेशन के बाउल में हमारा मिक्सचर बचा रह गया है उसमे पानी डालकर निकाल लें और ग्रेवी में डाल दें और ३-४ मिनट मध्यम आंच पर उबलने दें। मैरिनेड में उपयोग किए गए दही से इसकी ग्रेवी में एक खट्टापन आता है जो इस सब्जी के स्वाद को बढ़ाता है।
- 7
अब फ्राइड पनीर, प्याज और शिमला मिर्च को इस ग्रेवी में डालकर मिला लें। गैस बंद कर दें ऊपर से थोड़ा सा पनीर घिसकर रोटी नान या चावल के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (4)