छोले और गेहूं के आटे के भटूरे (chole aur gehu ke aate ke bhature recipe in Hindi)

#tyohar
त्योहार के समय कुछ खास बनाना हो तो छोले भटूरे से अच्छा नश्ता और कुछ नहीं
छोले और गेहूं के आटे के भटूरे (chole aur gehu ke aate ke bhature recipe in Hindi)
#tyohar
त्योहार के समय कुछ खास बनाना हो तो छोले भटूरे से अच्छा नश्ता और कुछ नहीं
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा सूजी दही तेल नमक और मीठा सोडा डालकर अच्छे से मिलाएंगे फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लेंगे और आधे घंटे के लिए ढककर रख देंगे
- 2
अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे फिर उसमें पत्ता जीरा सौफ खड़ी धनिया डाल कर अच्छे से पकाएंगे फिर उसमें कटी हुई प्याज़ डाल कर सुनहरा होने तक पकाएं फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट हरी मिर्च धनिया पत्ती का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और थोड़ा पकने देंगे फिर उसमें पीसा हुआ टमाटर डाल देंगे ३.४ मिनट पका ले
- 3
फिर उसमें हल्दी पाउडर धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर नमक स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डाल कर अच्छे से तेल छोड़ने तक पकाएंगे फिर उसमें छोले डाल कर अच्छे से मिलाएंगे फिर आवश्यकता अनुसार पानी डालकर अच्छे से पकाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे
- 4
अब भटूरे बनाने के लिए लोई बनाकर मनचाहा आकार में बेल लेंगे और कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे और भटूरा उसमें डाल कर दोनो तरफ से सुनहरा होने तक तल लेंगे फिर निकाल लेंगे इसी तरह सारे तैयार कर लेंगे
- 5
हमारे छोले और गेहूं के आटे के भटूरे तैयार है गरम गरम परोसेंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (24)