मटर चाट मार्केट स्टाइल (matar chaat market style reicpe in Hindi)

मटर चाट मार्केट स्टाइल (matar chaat market style reicpe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मटर को 5से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
- 2
जब मटर अच्छे से फूल जाए तो मटर का पानी निकाल कर साफ कर लें।
- 3
फिर प्रेशर कुकर में मटर,बेकिंग सोडा,पानी डाल कर पका लें।पकी हुई मटर को एक बर्तन में निकाल लें।
- 4
अब एक पेन में तेल गर्म करें।तेल गर्म हो जाने पर उसमें हींग तथा जीरा का तड़का लगायें।इसके बाद उसमें उबले हुए मटर डालें।
- 5
इसके बाद धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, नमक, और चाट मसाला स्वादानुसार डालें। इसके बाद बनी हुई मटर को एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें चटनी,प्याज,और हरा धनिया,पतले सेव डालें ।गरमा गरम मटर तैयार है ।
- 6
सबसे पहले अमचूर को 1 घंटा पहले पानी में भिगो दें।फिर भीगे हुए अमचूर को मसाला लें।इसके बाद खड़ी लाल मिर्च,अमचूर, खड़ा धनिया,सौंफ को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार करें।
- 7
एक पेन में तेल गर्म करके उसमें हींग जीरे का तड़का लगा कर पेस्ट को डाल दें।इसके बाद चीनी,गुड़,नमक, स्वादनुसार डाल दें ।गुड़ के घुल जाने के बाद उसे आंच से उतार लें।अमचूर की खट्टी मीठी चटनी तैयार है।
- 8
नोट-आप इसमें आवश्यकतानुसार ड्राई फ्रूट्स को डाल सकते हैं।ड्राई फ्रूट्स को अमचूर के साथ ही पीस लें ।या काट कर चटनी बनने के बाद सजावट के लिए डाल सकते हैं।
- 9
गरमा गरम मार्केट स्टाइल मटर चटनी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (2)