बैंगन का चोखा (baingan ka chokha recipe in Hindi)

बैंगन का चोखा (baingan ka chokha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बैंगन में हल्का तेल लगा लेंगे अब गैस ऑन करके धीमी आंच पर बैंगन को अच्छे से चारों तरफ घुमा घुमा कर भून लेंगे
- 2
नोट:- चोखा बनाने के लिए बैंगन जब ले तो यह देख कर ले कि वह वेट में बहुत हल्का हो क्योंकि हल्के बैंगन में बीजे कम होते हैं कम बीज वाले बैंगन का चोखा बहुत अच्छा बनता है
- 3
भुने हुए बैंगन को किसी प्लेट में निकाल लेंगे और उनका छिलका धीरे से हटा देंगे। चाकू से बीच से काट कर चेक करेंगे कि अंदर कीड़े वगैरा तो नहीं है चेक करने के बाद हाथों से मैश कर लेंगे
- 4
अब इसमें महीन कटे हुए अदरक लहसुन और हरी मिर्च डाल देंगे, कटी हुई हरी धनिया, नमक और एक चम्मच सरसों का तेल डालें
- 5
टमाटर को धीमी आंच में गैस पर भून कर उनका छिलका उतारकर उन्हें भी छोटे पीसेज में काट लें, अब कटे हुए टमाटर, प्याज और नींबू का रस भी भुने हुए बैंगन के मिश्रण के ऊपर डाल दे
- 6
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर ले। हमारा बैंगन का चोखा सर्व करने के लिए तैयार है। बाटी के साथ या दाल और रोटी के साथ भी बैंगन का चोखा बहुत टेस्टी लगता है।
- 7
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (8)