हरी प्याज़ का बेसन(Hari pyaz ka besan recipe in Hindi)

#GA4#Week11 एक ही तरह के सामान से दो अलग अलग रेसिपी
हरी प्याज़ का बेसन(Hari pyaz ka besan recipe in Hindi)
#GA4#Week11 एक ही तरह के सामान से दो अलग अलग रेसिपी
कुकिंग निर्देश
- 1
ग्रीन अनियन को अच्छे से धोकर बारीक़ काट लेंगे और सभी सामान को आधा आधा कर लेंगे बेसन को छोड़कर पहले हम गीला बेसन बनाते है|
- 2
इसके लिए हम कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे,गर्म होने पर इसमें हम जीरा,सौंफ,हरी मिर्च,कड़ी पत्ता,हींग डालेंगे 1/2 मिनिट पकने के बाद इसमें ग्रीन अनियन डाल देंगे । ग्रीन अनियन के पकने के बाद इसमें 2 बड़ी करछी बेसन डाल देंगे\
- 3
अब इसे 2-3 मिनिट भूनेंगे और फिर इसमें 2 गिलास पानी डालेंगे लगातार चलाते हुए(ताकि लम्बस न पड़े)इसे पकाएंगे,अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर लगभग 10 मिनिट के लिए ढंककर पकाएंगे । अब इसमें अमचूर पाउडर और बारीक़ कटा धनिया डाल देंगे|
- 4
अब गरमा गर्म बेसन सर्व करने के लिए तैयार है|
- 5
अब हम सूखा बेसन या ग्रीन अनियन की सब्जी पकाएंगे। इसके लिये कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करेंगे और गर्म तेल में सौंफ, जीरा, कड़ी पत्ता,लहसुन,अदरक,हींग,हरी मिर्च,डालेंगे । पकने के बाद इसमें हरी प्याज़ डालेंगे 2-3मिनिट पकने के बाद इसमें 2 छोटे चम्मच बेसन और स्वादानुसार नमक डाल देंगे और ढंककर 4-5 मिनिट पकाएंगे।|
- 6
अब इसमें अमचूर और हरा धनिया डालेंगे और गरमा गर्म सर्व करने के लिये तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स