पालक का सूप (Spinach ka soup recipe in Hindi)

#winter5
* हरी- हरी हरियाली लाओ।
* चारो तरफ़ हरा रंग फैलाओ।
* ऐसा ही कुछ सोचकर मैंने, पालक का सूप बनाया।
* रंग- रूप तो है ही प्यारा, जबरदस्त स्वाद फिर इसका पाया।
* टमाटर, अदरक और हरी मिर्च ने दिया अपना साथ।
* प्यारी क्रीम ने भी मिलाया अपना हाथ।
* देख कर इसका रूप, कोई अपने को रोक नहीं पाए।
* आ जाओ सभी जल्दी से, देखो कहीं खत्म न हो जाये।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को अच्छे से साफ़ करके धो लें और कूकर में थोड़ा सा पानी डालकर इसे उबाल ले। 1-2 सीटी लगा ले।
- 2
इसे छलनी में छान लें। इसका पानी फैंकना नहीं है ये पानी बाद में इसी में डालेंगे। इसे मिक्सी में पीस ले।
- 3
अब टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी धोकर छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीस लें। इसमे मिलाई भी डालकर पीस लो।
- 4
अब घी को गर्म करके जीरा, हींग, नमक और काली मिर्च डालकर भुन लो। इसमे टमाटर का पेस्ट डालकर भुन लो।
- 5
इसमे पालक का पेस्ट और इसका बचा हुआ पानी भी डाल दें। अब इसे 4-5 मिनट पका ले।
- 6
अब इसे छान लें छलनी में अब इसे फिर से गर्म करें और क्रीम डालकर सर्व करें।..... जय माता दी...मीतू गर्ग.....
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)