उड़द डाल की पूरी/ ठडूला(Udad dal ki puri recipe in Hindi)

#PP
बुंदेलखंड की प्रसिद्ध उड़द दाल की पूरी जिसे ठडूला भी कहते है. जिन्हे पूरी और पराठों का शौक है वो इसे एक बार जरुर ट्राई करे.ये सब को बहुत पसद् आयेगे
उड़द डाल की पूरी/ ठडूला(Udad dal ki puri recipe in Hindi)
#PP
बुंदेलखंड की प्रसिद्ध उड़द दाल की पूरी जिसे ठडूला भी कहते है. जिन्हे पूरी और पराठों का शौक है वो इसे एक बार जरुर ट्राई करे.ये सब को बहुत पसद् आयेगे
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरी छिलके वाली उड़द दाल को मिक्सर में पीस ले|
- 2
हरा धनिया, मिर्च,अदरक, सौंफ,जीरा, हींग काला एवं सफेद नमक को मिलाकर मिक्सर में डालकर 4-5 टेबल स्पून पानी मिलाकर पीस लें और पेस्ट तैयार कर ले|
- 3
एक बड़े बाउल में उड़द दाल का आटा, गेहूँ का आटा और ग्रीन पेस्ट डाल कर मिक्स कर लें और इसे डो की तरह तैयार करना है और इसे रोटी वाले डो से ज्यादा गीला रखना है. इस डो को तैयार करने में आधा कटोरी पानी लगेगा|
- 4
डो को 10-15 मिनट तक धक कर छोड़ देंगे. ये अच्छे से फूल जायेगा फिर 15 मिनिट बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर उसे नरम करना है. फिर डो से छोटी छोटी लोइयाँ बनाना है लोई बनाते समय हर बार हाथ में तेल या पानी लगाए जिससे आटा हाथ में नही चिपकेगा|
- 5
लोई में पर्तन लगा कर पूरी की तरह बेल लें. इसको बनाने का एक और तरीका है एक प्लास्टिक शीट रखे उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं उसके बाद आटे की लोई रख कर उसके ऊपर एक और प्लास्टिक शीट कर बेल लें हाथों में तेल लगाकर पूरी को प्लास्टिक शीट से बाहर निकाल लें इसको ज्यादा पतला नही बेलना है आप को जो तरीका अच्छा लगे आप बना कर पूरी ताईयार कर ले|
- 6
अब पूरी को गरम तेल की कढ़ाई में डालेंगे और मीडियम आँच में तलेंगे दोनों तरफ से कुरकुरी होने तक तलेंगे गोल्डन ब्राउन कलर होने पर निकाल लें. इसी तरह सभी पूरी तैयार कर ले|
- 7
गरम गरम उड़द दाल की पूरी / ठडूला को अपनी मनपसंद चटनी जैसे टमाटर या अमरूद ya निबु के आचार से भी सर्ब कर सकते है|
- 8
सर्व करें|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (3)