मूंग दाल की पूड़ी (Moong dal ki puri recipe in hindi)

#PP यह पूरी मेरे बच्चों को बहुत पसंद है यह पूरी में अक्सर बनाती हूं।मैं इसमें थोड़ी खड़ी मूंग दाल और थोड़ी पिसी हुई मूंग दाल का उपयोग करती हूं। मैं इसके साथ आलू मटर का झोल बनाती हूं।

कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग की दाल को 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें ।उसके बाद मिक्सी में डालकर पीस लें। चार चम्मच भीगी खड़ी दाल निकाल दें।
- 2
एक थाली में दो कटोरी आटा ले उसमें लाल मिर्च गरम मसाला पाउडर हल्दी पाउडर नमक जीरा नमक,ऑयल, हरा धनिया हींग और पिसी हुई दाल और खड़ी दाल डा लें। और आटा गूथ लें।
- 3
10 मिनट के लिए आटे को ढककर रख दें इसके बाद छोटी-छोटी गोल-गोल लोई बना लें और बेलन की सहायता से छोटी-छोटी पूड़ी बना ले।
- 4
गैस पर कढ़ाई रखें उसमें तेल डालें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो यह पूरी एक एक कर कर उसमें डालें। इसी तरह सारी पूरी निकाल ले।
- 5
लीजिए आप सभी के लिए गरमा गरम मूंग दाल पूरी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)