शाही मशरूम (shahi mushroom recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मशरूम को छोटे टुकड़ों में काटें और धो लें। अब गर्म पानी में डुबोकर रखें।
- 2
अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें।
- 3
अब एक पैन लें और उसमें तेल / घी डालें। अब इसमें जीरा, लाल मिर्च, काली सरसो डालें और इसे 30 सेकंड तक पकाएं। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे 5 मिनट तक पकाएं।
- 4
अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे 5 मिनट तक पकाएं। कसा हुआ टमाटर डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
- 5
अब इसमें मशरूम डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब 1 गिलास पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच में 10 मिनट तक पकाएँ।
- 6
अब इसमें मलाई डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसे 2-3 मिनट तक पकाएं। अब उस पर धनिया पत्ती डालें।
- 7
शाही मशरूम परोसने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14209242





















कमैंट्स