मुरमुरे के लड्डू (Murmure ke laddu recipe in Hindi)

मुरमुरे के लड्डू (Murmure ke laddu recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मुरमुरे को एक कडाही मे गरम कर ले ताकी लड्डू एकदम करारे बने।
- 2
अब उसी कडाही मे तिल डालकर भी भुन ले तिल को बहुत नही भुने तिल जैसे ही चटकना शुरू हो प्लेट मे निकाल ले।
- 3
अब वापस उसी कडाही मे गुड को टुकडो मे तोडकर डाले और 1/2 कप से कम पानी डालकर चलाते रहे।
- 4
अब एक कटोरी मे थोडा पानी ले और चाशनी के तैयार होने पर कटोरी मे एक बुंद डाले और 1/2 मिनट बाद चेक करे के चाशनी सख्त हो रहा या नही।
- 5
अगर सख्त हो गया तो चाशनी तैयार है उसमे से शोन्धि खुशबू आएगी अब उसमे भुने हुए तिल और मुरमुरे डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दे।
- 6
2-3 मिनट बाद दोनो हाथो की सहायता से लड्डू बांधे और गरम गरम मे ही बांधे ठंडा होने पर मुश्किल होगा बांधना तो कोशिश करे जल्दी और गरम गरम ही बांधे।
- 7
करारे मुरमुरे के लड्डू तैयार है इसे थोडा ठंडा होने पर किसी एयरटाइट डब्बे मे बंद करके रख दे और जब मन हो तब खाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (4)