मेथी मलाई मटर (methi malai matar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री एकत्रित कर ले। मटर उबाल ले।
- 2
काजू पानी में भिगो ले और पत्ता गोभी को छोटा काट कर थोड़ा सा नमक डालकर उबाल ले।
- 3
पहले काजू का पेस्ट बना लें फिर उबली पत्ता गोभी, इलायची के दाने भी साथ ही पीस ले। आवश्यकता होने पर पीसने में दूध का प्रयोग करें। मेथी की पत्तियां साफ करके धो ले।
- 4
मेथी को पानी में 2-3 उबाल लेकर निकालकर ठंडे पानी में डाल दे। पैन में घी गरम करें।
- 5
घी गरम होने पर तेजपत्ता, जीरा डाले। हरी मिर्च थोड़ा सा दूध डालकर पीस ले।
- 6
अब घी में हरी मिर्ची का तैयार पेस्ट डाल दे। जार को दूध से साफ करके काम में ले ले।सौंठ पाउडर भी मिला दे।
- 7
काजू का पेस्ट और आधी क्रीम भी मिला दे।
- 8
उबली हुई मेथी को एक बार और काट ले।
- 9
पैन में दूध डालकर ग्रेवी को कम आंच पर पकाएं।
- 10
गरम मसाला डालकर मिलाएं और उबले मटर भी डाल दे।
- 11
मेथी भी ग्रेवी में डाल दे। शक्कर और नमक भी मिला दे।
- 12
बाकी बची क्रीम भी डालकर 2-3 उबाल लेकर गैस बंद कर दे।।
- 13
गरमागरम मेथी मलाई मटर को रोटी, पराठा, नान के साथ परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











































कमैंट्स (14)