तिल मूंगफली गजक (til mungfali gajak recipe in Hindi)

विंटर स्पेशल मिठाई
#mw
तिल मूंगफली गजक (til mungfali gajak recipe in Hindi)
विंटर स्पेशल मिठाई
#mw
कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ाई गरम करके इसमें तिल डाल दीजिए. तिल को मध्यम आंच पर हल्के से फूलने और रंग बदलने तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए. भुने हुए तिल को एक प्लेट में निकाल लीजिए. तिल 3 मिनिट में भुन जाते है
- 2
कड़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर इसमें बारीक तोड़ा हुआ गुड़ डाल दीजिए. इसे धीमी आंच पर पकने दीजिए. बीच-बीच में इसे चैक करते रहिए. इसी बीच मूंगफली के दानों को दरदरा मोटा-मोटा पीस लीजिए. तिल के ठंडे होने पर इसमें से लगभग 1/4 कप तिल साबुत अलग रखकर बाकी तिल दरदरे पीस लीजिए.
बोर्ड पर घी लगाकर चिकना कर तैयार करके रख लीजिए
- 3
गुड़ के पिघलने के बाद आंच तेज करके इसमें झाग आने तक थोड़ा सा और पका लीजिए. बाद में, गुड़ की चाशनी चैक कर लीजिए. इसके लिए एक प्याली में थोड़ा सा पानी लीजिए. इसमें गुड़ की चाशनी टपका लीजिए. चैक करके के दौरान आंच धीमी कर लीजिए ताकि गुड़ जले ना. इसके ठंडा होने के बाद इसे चैक कीजिए. यह अभी भी खिंच रहा है यानीकि अभी चाशनी को थोड़ा सा और पकाना है.
- 4
चाशनी को लगातार चलाते हुए थोड़ी देर और पकाइए और फिर से उसी तरीके से चैक कीजिए. गुड़ की चाशनी के ठंडा होने के बाद इसे हाथ से तोड़कर देखिए. अगर गुड़ खिंचने की बजाय टूट रहा है, तो चाशनी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और मूंगफली के दाने और तिल इसमें डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गैस हल्की सी अॉन कर लीजिए ताकि यह ठंडा होकर तुरंत से जैम ना जाए.
- 5
सारी सामग्रियों के मिलने के साथ ही गजक का मिश्रण तैयार है. गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को चिकने किए हुए बोर्ड पर डालिए. साबुत तिल को ऊपर से डाल दीजिए. हाथ और बेलन को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लीजिए. मिश्रण को हाथ से इकट्ठा करके एक जैसा कर लीजिए. थोड़े से तिल बोर्ड पर डालिए और इसके चारों ओर तिल लपेट लीजिए. इसे हाथ से दबाकर थोड़ा सा बढ़ा लीजिए. इसके बाद, इसे बेलन से 1/3 से 1/2 से.मी. की मोटाई रखते हुए बेल लीजिए.
- 6
बेली हुई शीट को अपनी पसंद के अनुसार छोटे या बड़े टुकड़ों में काट लीजिए. इसे ठंडा होने दीजिए. इसके बाद, इसे बोर्ड से निकाल लीजिए.
तिल मूंगफली की क्रिस्पी गजक बनकर तैयार है. इसे पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और पूरे 1 से 2 महीने तक खाते रहिए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स