वेज ग्रेवी मंचूरियन (veg gravy manchurian recipe in Hindi)

#dec
# सर्दीयो में आने वाली गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, गोभी, सभी से मिलकर बना वेज ग्रेवी मंचूरियन बहुत ही सवादिस्स्ट लगता है और यह एक मसालेदार चायनीज फूड जो बच्चे व बड़ो सभी को पसंद आता है व इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
वेज ग्रेवी मंचूरियन (veg gravy manchurian recipe in Hindi)
#dec
# सर्दीयो में आने वाली गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, गोभी, सभी से मिलकर बना वेज ग्रेवी मंचूरियन बहुत ही सवादिस्स्ट लगता है और यह एक मसालेदार चायनीज फूड जो बच्चे व बड़ो सभी को पसंद आता है व इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में 1 गाजर, 5 टेबलस्पून गोभी, 5 टेबलस्पून हरा प्याज(स्प्रिंग अनियन), सभी को कद्दू कस कर लीजिए
- 2
अब इसमें 1 टीस्पून मिर्च सॉस और ½ टीस्पून नमक भी डालें।
इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।
फिर इसमें 2 टेबलस्पून चम्मच मैदा, 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
ज़रूरत के हिसाब से और मैदा मिलाएं और नरम पिंडी(आटा) बना लें। - 3
अब इस पिंडी में से छोटे गेंद के आकार के गोले(बॉल) बनाएं।
- 4
इन्हें गरम तेल में मध्यम आंच पर तलें।
मंचूरियन को लगातार चलाते हुए, सुनहरे भूरे होने तक तलें। - 5
अब मंचूरियन बॉल्स को तेल से निकालकर अलग रखें।
- 6
अब ग्रेवी के लिए शिमला मिर्च, पयाज, अदरक, लहसुन सभीको बारीक काट लीजिए
- 7
अब एक बड़े कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें और 1 इंच अदरक, 3 टुकड़े लहसुन, 1 मिर्च और 2 टेबलस्पून हरे प्याज़ डालकर चलाएं।
इसके बाद इसमें ½ प्याज़ डालकर तेज आंच पर भूनें।फिर ½ शिमला मिर्च डालें व सभी सामग्रियों को डालकर इसे थोड़ा सिकुड़ने तक भूनें। - 8
फिर इसमें 2 टेबलस्पून सिरका, 2 टेबलस्पून सोया सॉस, 1 टीस्पून मिर्च सॉस, 2 टेबलस्पून टोमाटोसॉस, ½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर और ¼ टीस्पून नमक मिलाएं।
सारे सॉस अच्छे से मिलाते हुए मिश्रण को चलाएं। - 9
अब इसमें 1¼ कप पानी डालें और एक छोटे कटोरे में 2 टीस्पून कॉर्नफ्लोर और 2 कप पानी लें।इसे मिलाते हुए बिना गांठ का एक घोल बनाएं।अब सॉस में कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर अच्छे से मिलाएं।
तब तक उबालें जब तक ग्रेवी गाढ़ी और चमकदार ना हो जाए।फिर इसमें तैयार किये हुए मंचूरियन को 2 टेबलस्पून हरे प्याज़ के साथ डालकर अच्छे से मिलाएं। - 10
आखिर में तैयार है आपका गरमा गरम वेज मंचूरियन ग्रेवी को सर्व कीजिये और मजा लीजिए
- 11
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़































कमैंट्स (8)