दाल बाटी चूरमा (daal Baati churma recipe in Hindi)

#GA4
#week25
#Rajasthani
राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन दाल बाटी चूरमा वैसे तो हमेशा ही मन को लुभाता है लेकिन सर्दियों में गरमा गरम घी में डूबी हुई बाटी की बात ही कुछ और होती है और उसके साथ घी मेवा और गोंद से भरपूर चूरमा देखकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है।
दाल बाटी चूरमा (daal Baati churma recipe in Hindi)
#GA4
#week25
#Rajasthani
राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन दाल बाटी चूरमा वैसे तो हमेशा ही मन को लुभाता है लेकिन सर्दियों में गरमा गरम घी में डूबी हुई बाटी की बात ही कुछ और होती है और उसके साथ घी मेवा और गोंद से भरपूर चूरमा देखकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
बाटी बनाने के लिए आटे में मोयन लगाकर नमक व अजवाइन डालें और गुनगुने दूध से सामान्य आटा गूथ लें और 10 से 15 मिनट तक ढक कर रखें।
- 2
अब आटे की छोटी छोटी बाटी बनाकर ओवन या फिर जो भी साधन आपके पास उपलब्ध हो उसमें 15-20 मिनट तक सेंक लें। उसके बाद बाटी को देसी घी में डुबोकर रखें।
- 3
दाल बनाने के लिए दाल को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें। उसके बाद कुकर में डाल कर दो से तीन सीटी लगा लें।
- 4
कढ़ाई में घी गर्म करें उसमें हींग जीरा अदरक हरी मिर्च डालकर छौंक लगाएं और टमाटर तथा सारे मसाले डालकर अच्छी तरह घी छोड़ने तक भून लें।
- 5
इसके बाद इसमें दाल मिलाएं और धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। तैयार दाल में ऊपर से लाल मिर्च का छौंक लगाएं और अपने स्वादानुसार नींबू का रस डालें।
- 6
चूरमा बनाने के लिए आटे और सूजी को एक साथ छान लें और दूध डालकर नरम आटा गूथ लें और छोटी-छोटी लोइयां बनाकर अपनी इच्छानुसार घी में तल लें या फिर सेककर मिक्सर में पीस लें।
- 7
एक पैन में घी गर्म करें उसमें गोंद डालकर अच्छी तरह फूल जाने तक भून लें।
- 8
इसके बाद सारी मेवा भी इसी घी में भून लें।
- 9
मिक्सर में गोंद को भी चूरमे के साथ मिलाकर चला लें।
- 10
अब इस मिश्रण को घी में डालकर अच्छी तरह मिला लें ऊपर से चीनी मेवा इलायची पाउडर डालें। स्वादिष्ट खुशबूदार चूरमा तैयार है।
- 11
दाल बाटी चूरमा को थाल में सजाएं और घी तथा तली हुई हरी मिर्च के साथ पर परोसें। राजस्थान की ये स्वादिष्ट पारंपरिक विशेषता सभी का दिल जीत लेती है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (17)