वेज बिरयानी (veg biryani recipe in Hindi)

#GA4#WEEK16
वेज बिरयानी जिसे मैने नये साल के आने की ख़ुशी मे बनाया क्यूंकि यह बच्चों और बड़ों सभी को पसन्द आता हैं और खाने मे भी बहुत अच्छा लगता है क्यूंकि इसमें मैंने बहुत सारी सब्ज़ियों का इस्तेमाल किया है जो हेल्थ के लिए अच्छा होता है और झट -पट बन भी जाता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैंने चावल को 1/2 घंटे के लिए पानी मे डालकर छोड़ दिया है ।
- 2
1/2 घंटे बाद चावल को अच्छे से धो कर छलनी मे रख दे जिससे सारा पानी निकाल जाये और चावल ड्राई हो जाये जिससे बिरयानी और ज्यादा टेस्टी बन सके ।
- 3
मैंने सारी सब्ज़ियों को बारीक काट लिया है और सारे मसाले को एक प्लेट पे निकाल लिया है ।
- 4
अब एक कूकर को गरम कर उसमें रिफाइंड ऑयल डाले फिर उसमें तेज़ पत्ता, खड़े गरम मसाला, जीरा डाले ।
- 5
- 6
जब सारे मसाले फ्राई हो जाये तो उसमें बारीक आलू को डाले फिर शिमला मिर्च, बिंन्स, मटर डालकर भुने।
- 7
जब सब्ज़ियाँ थोड़ा फ्राई हो जाये तो उसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, बिरयानी मसाले डालकर चलाये ।
- 8
अब बिरयानी मे टमाटर डालकर अच्छे से चलाये ।
- 9
दो मिनट के बाद चावल डालकर चलाये ।
- 10
अब डेढ़ कप पानी डालकर कूकर को बंद करके एक सीटी लगने का इंतज़ार करें फिर गैस ऑफ कर दे, आपकी वेज बिरयानी तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स