तरी वाला जिमीकंद (tari wali jimikand recipe in Hindi)

#GA4
#WEEK14
#YAM
#COOKPADINDIA
जिमीकंद को हम चावल और रोटी दोनों के साथ खा सकते हैं।यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
तरी वाला जिमीकंद (tari wali jimikand recipe in Hindi)
#GA4
#WEEK14
#YAM
#COOKPADINDIA
जिमीकंद को हम चावल और रोटी दोनों के साथ खा सकते हैं।यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कूकर में 2 कड़छी सरसों का तेल डालिए और जब तेल गर्म हो तो उसमें कटे हुए जिमीकंद के टुकड़े डालें। कड़छी की सहायता से हिलाते रहे और जब जिमीकंद गोल्डन ब्राऊन हो जाए तब उसे एक बरतन में निकाल लें।
- 2
अब उसी कूकर में बचा हुआ 1 कड़छी सरसों का तेल और घी डालें । जब यह सभी गरम हो जाए तो उसमें खड़े मसाले धनिया,जीरा,मेथी, लौंग,छोटी और बड़ी इलायची,तेज पत्ता, सौंफ डालें।मसाले हल्के ब्राउन होने पर प्याज, लहसुन और ग्रेटीड अदरक डालें तथा यह थोड़ा भून जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ टमाटर और क्रीम डालें। इन सारे मसालों को अच्छी तरह से भून लें जब तक की इनसे तेल आना शुरू हो जाए।
- 3
अब इसमें कटे हुए जिमीकंद को डालकर थोड़ी देर अच्छे से भून लें तथा अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छे से मिलाएँ।
- 4
अब ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक धीमी ऑंच पर पकाएँ । जब पक जाए तो ढक्कन हटाकर धनिये के पत्ते से जिमीकंद को सजाएँ। यह परोसने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स