बीटरूट कोरमा (beetroot korma recipe in Hindi)

#laal
चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसका रंग तो सबको भाता है लेकिन स्वाद कुछ लौंग पसंद करते हैं और कुछ बिल्कुल नहीं लेकिन चुकंदर कोरमा इतनी स्वादिष्ट रेसिपी है की हर एक को पसंद ही आती ही है। अब सेहत के साथ-साथ स्वाद भी मिल जाए तो फिर कहना ही क्या।

कुकिंग निर्देश
- 1
चुकंदर और आलू को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 2
सारे मसालों को एकत्र कर ले और धीमी आंच पर हल्का सेंक लें।
- 3
अब इसमें नारियल मिलाकर थोड़े पानी के साथ मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें।
- 4
एक पैन में तेल गर्म करके जीरा करी पत्ता चटकाए और उसमें कटे हुए चुकंदर और आलू डालकर गला लें।
- 5
अब इसमें पिसे हुए मसालों का मिश्रण डालें और मलाई फेंटकर मिला दें। इसके बाद बारीक कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह मिल जाने तक पका लें।
- 6
अब इसमें उबली हुई हरी मटर मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- 7
बहुत ही स्वादिष्ट,चटपटा और कलरफुल चुकंदर कोरमा तैयार है। सेहतमंद सब्जी को रोटी, परांठे या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)