चीजी सैंडविच (cheesy sandwich recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को उबाल देंगे ।फिर प्याज़ को काट देंगे ।जब आलू बोइल हो जाए । तब आलू को मैश कर देंगे ।
- 2
फिर कढाई मे तेल डालकर उसमे हरी मिर्च ओर प्याज़ डालकर पिंक करेंगे ।ओर मैश किये हुए आलू डालकर नमक मिर्च ओर अमचूर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर देंगे ।ओर आलू का मसला तैयार कर देंगे ।
- 3
फिर चीज़ को कद्दूकस कर देंगे ।
- 4
फिर एक डिश मे खीरा ओर टमाटर काटकर उसमे थोड़ी सी टोमेटो सॉस ओर धनिया चटनी ओर नमक मिर्च डालकर मिक्स करेंगे ।
- 5
फिर सैंडविच बनाने के लिये एक ब्रेड का पीस लेकर उसके ऊपर पहले आलू का मसला फेलायेंगे। फिर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालेंगे ।
- 6
फिर उसके ऊपर खीरा ओर टमाटर का बेस लगा देंगे ।ओर ऊपर से एक ब्रेड रखकर तवे पर धीमी आच पर दोनो साईड से सेकेंगे।
- 7
ओर ऊपर से बटर लगा देंगे तैयार हे आपका सैंडविच
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14385361

















कमैंट्स