मेथी पकोड़े (Methi ke pakode recipe in Hindi)

#Jan1
पकौड़ेतो आपने बहुत तरीके के खाये होंगे और आज हम बना रहे है मेथी के एक दम करारे करारे पकोड़े
मेथी पकोड़े (Methi ke pakode recipe in Hindi)
#Jan1
पकौड़ेतो आपने बहुत तरीके के खाये होंगे और आज हम बना रहे है मेथी के एक दम करारे करारे पकोड़े
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी को पहले अच्छे से साफ़ कर के 3-4 बार पानी से धो ले उसके बाद उसको काट ले बहुत ज्यादा बारीक काटने की जरुरत नहीं है, अब उसमे नमक डाल कर मिक्स कर ले (नमक डालने से जो मेथी का कड़वापन है वो निकल जाता है)
- 2
अब इसको ढक कर 20 मिनट के लिए छोड़ दे, 20 मिनट बाद मेथी को अच्छे से निचोड़ ले (मेथी को निचोड़ने की वजह से जो पानी निकलेगा उसके साथ ही मेथी का पूरा कड़वापन भी निकल जायेगा)
- 3
मेथी को निचोड़ने के बाद अब प्याज़, धनिया पत्ती,
- 4
बेसन, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, अजवाइन, गरम मसाला, हींग, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अदरक मिर्च पेस्ट,
- 5
नमक और गरम तेल डालेंगे और मिक्स कर लेंगे अच्छे से
- 6
अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर पकोड़ो के लिए घोल तैयार करेंगे (पानी 1/3 कप)
- 7
पकौड़ेसेकने के लिए मध्यम फ्लेम पर तेल को गरम करेंगे और थोड़ा थोड़ा पकौड़ेका घोल तेल में डालेंगे |
- 8
पकोड़ो को बीच बीच में चलाते हुए और पलट पलट कर बढ़िया करारे होने तक शेक लेंगे|
- 9
गरमा गरम पकोड़ो को अपनी मनपसंद चटनी, सॉस या चाय कॉफ़ी के साथ सर्व करे |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स