स्ट्रोबेरी चिया सीड पार्फ़े (Strawberry chia seed parfait recipe in Hindi)

Surbhi Mathur @cooksur8878
स्ट्रोबेरी चिया सीड पार्फ़े (Strawberry chia seed parfait recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
जेली मिक्स को 3 कप पानी में डाल के उबले। जब जेली पारदर्शी हो जाए उसको ठंडा करें।जेली को ठंडा करके फ़्रीज़ में सेट होने के लिए रखें। जेली सेट करने के लिए आप जेली को 1/2 घंटा फ़्रीज़र में रखें या फिर 4 घंटे फ़्रिज में।
- 2
दूध उबालें और चीनी डालें।अब कॉर्नफ़्लार को 1 चम्मच दूध में घोले और दूध में डाल दें। जब दूध गाढ़ा होने लगे गैस बंध करके ठंडा करें और उसमें स्ट्रोबेरी सिरप डाल दें।स्ट्रोबेरी कस्टर्ड बन जाएगा अब
- 3
चिया सीड्ज़ को 1 घंटे के लिए थोड़े से पानी में भीगो दें।
- 4
एक गिलास लें उसमें एक परत जेली की डालें, कटे फ़्रूट्स डालें,दूसरीपरत स्ट्रोबेरी कस्टर्ड की डालें, तीसरी परत चिया सीड्ज़ की और आख़री परत फिर से जेली और चिया सीड्ज़ की डालें।
- 5
आपका स्ट्रोबेरी- चिया पार्फ़े तैयार है सर्व करने के लिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14391965
















कमैंट्स (2)