मूंगफली की चिक्की (Mungfali ki chikki recipe in hindi)

Amita Shiva Tiwari @cook_25056747
मूंगफली की चिक्की (Mungfali ki chikki recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंगफली के दाने को भून लें और ठंडा करके हाथ से रगड़ कर अच्छे से छिलका साफ कर ले और किसी कटोरी से दबा कर दो टुकड़ों में कर ले
- 2
गुड़ को बारीक टुकड़ों में तोड़ लीजिए कढ़ाई गर्म करें इसमें गुड़ को डाल दे गुड को तब तक पिघलाए तक पानी में डालकर देखें एकदम टाइट गोली बनने लगे
- 3
जब पानी में डालने से गुड़ टूटने लगे मूंगफली घी डाल दे और अच्छे से मिलाएं जल्दी-जल्दी इसको मिलाएं और एक प्लेट में उल्टे साइड घी लगाकर रख दीजिए और गरम-गरम तुरंत प्लेट में डालकर फैला दीजिए चाकू से काट कर निशान बना दीजिए और ठंडा होने के लिए रख दीजिए जब ठंडा हो जाए इसके छोटे-छोटे पीस तोड़ कर अलग कर लीजिए
- 4
अब मूंगफली चिक्की बनकर तैयार है एयरटाइट डिब्बे में बंद करके 15 दिन तक खा सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14402301













कमैंट्स (8)