शाही पनीर
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को चौकोर काट लीजिये
- 2
अब कढ़ाई में 2चम्मच बटर डाल कर प्याज़, टमाटर,दालचीनी, लौंग, हरीइलायची, लहसुन, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर और काजू को डाल कर नरम होने तक पका लीजिये
- 3
अब इसे ठंडा करके बारीक़ पेस्ट बना कर छान लीजिये
- 4
अब कढ़ाई में बटर डाल कर गरम करे फिर इसमें बारीक़ कटा अदरक और हरी मिर्च डाल कर भुन लीजिये फिर इसमें पनीर और नमक डाल कर 1मिनट भुन लीजिये
- 5
अब इसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल कर मिक्स कीजिये और 1मिनट पका लीजिये
- 6
फिर इसमें थोड़ी सी चीनी, क्रीम मिक्स कीजिये और लास्ट में कसूरी मेथी डाल कर सबको अच्छे से मिक्स कीजिये और 1मिनट बाद गैस ऑफ कर दीजिये
- 7
अब इसे बाउल में निकाल कर ऊपर से थोड़ी सी क्रीम से गार्निश कीजिये शाही पनीर तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14467666



















कमैंट्स (7)