सिजलर (sizzler recipe in Hindi)

सिजलर (sizzler recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को पानी से दो-तीन बार धो ले ।कुकर में चावल, घी डालकर एक सीटी आने तक पकाले। ज्यादा पकाना नहीं है उसको खिला-खिला बनाना है।
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म कर निम पत्ता हरी मिर्च डालकर 1 से 2 मिनट पका ले। चावल डाले व कालीमिर्च, कालानमक, चिली सॉस, टोमेटो सॉस डाल अच्छे मिक्स कर ले।
- 3
आलू टिक्की के लिए आलू को उबालकर तैयार कर ले। आलू अच्छे से मिक्स करें। उसमें प्याज़ हरी मिर्च काला नमक काली मिर्च, कॉर्न फ्लोर डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले। फिर आलू टिकीया को सुनहरा होने तक तेल में तल ले।
- 4
आलू को लंबा लंबा पतला पतला काट ले ।फिर उसको गर्म तेल में तल ले।फिर उसके ऊपर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़क ले। फिर उसको भी साइड में रख ले।
- 5
सभी सब्जी कात ले । फिर उनको उबाले।कढ़ाही में तेल गर्म कर उबली हुई सब्जी डाले। और मसाला डालकर मिक्स कर ले। 5 मिनट धीमी आंच पकाएं।
- 6
टमाटर और कैप्सिकम के अंदर के बीज निकाल ले ।फिर उसके अंदर आलू का मसाला डाले और गैस की आंच पर एक 2 मिनट के लिए पकाले।
- 7
सिजलर का सॉस बनाने के लिए टोमेटो सॉस,सोया सॉस रेड चिली सॉस ग्रीन चिली सॉस,कॉर्नफ्लोर काली मिर्च पाउडर और पानी मिक्स करके 2 मिनट तक उबाल ले।
- 8
सिजलर पेन को गरम करें। फिर उसके ऊपर पत्ता गोभी रखें ।फिर आवश्यकता अनुसार सभी सामग्री रखें फिर पत्ता गोभी के नीचे मक्खन डाले।
- 9
उसके बाद परोसे तैयार है सिजलर।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स