सिल्की ऑरेंज रोल (silky Orange roll recipe in Hindi)

#narangi
आज दिल किया कुछ नया बनाऊं.... ऑरेंज जूस को लेकर थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट किया और बन गया कुछ अच्छा सा, आकर्षक सा और स्वादिष्ट सा भी।
सिल्की ऑरेंज रोल (silky Orange roll recipe in Hindi)
#narangi
आज दिल किया कुछ नया बनाऊं.... ऑरेंज जूस को लेकर थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट किया और बन गया कुछ अच्छा सा, आकर्षक सा और स्वादिष्ट सा भी।
कुकिंग निर्देश
- 1
संतरे को छीलकर उसका जूस निकाल लें और एक पैन में गर्म होने के लिए चढ़ा दें।
- 2
कॉर्न फ्लोर को ठंडे पानी में घोलकर संतरे के जूस में मिलाएं और लगातार चलाते रहे।
- 3
मिश्रण के गाढ़ा हो जाने पर चीनी मिलाएं और लगातार चलाते रहें जिससे गुठलिया ना पड़ें। मिश्रण को पूरा गाढ़ा होने तक पका लें।
- 4
अब एक ग्रीस की हुई प्लेट पर इस मिश्रण को पतला फैला दें और ठंडा होने दें।
- 5
इसी बीच पनीर को कद्दूकस करके चीनी डालकर पैन में हल्का भून लें।
- 6
अब इसमें एक चम्मच मलाई और कटी हुई मेवा डालकर अच्छी तरह मिला दें। ज्यादा भूने नहीं अन्यथा पनीर सख्त हो जाएगा।
- 7
प्लेट में फैले हुए मिश्रण की पतली पट्टियां काट लें।
- 8
अब इसमें थोड़ी सी पनीर की भरावन रखकर रोल तैयार कर लें।
- 9
इसी प्रकार सारे रोल तैयार कर लें।बस बिल्कुल नए स्वाद वाले बढ़िया सिल्की से ऑरेंज रोल तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (5)