राजमा चावल(Rajma Chawal)

#GA4
#week21
#kidney beans
राजमा एक बहुत ही स्वादिष्ट, लाजवाब और पौष्टिक डिश है।इसे बनाना बहुत ही आसान है। राजमा चावल तो जैसे हर पार्टी की शान बन गया है। वैसै तो यह एक पंजाबी व्यंजन है पर इसे पुरे देश मे शौक से खाया जाता है। अगर राजमा मे अच्छे से मसाले और तड़के के साथ बनाया जाये तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। राजमा को खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है की इसमें सबसे ज्यादा मात्रा मे प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है।

कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को अच्छी तरह धोकर 7-8 घंटे या फिर रात भर भिगो कर रखें फिर प्रेशर कुकर में 5-6 विसल लगवाए।
- 2
अब कड़ाई में तेल डाले उसमें तेज पत्ता,और दाल चीनी और जीरा डाले फिर उसमें चोप किया हुआ प्याज़ डालें, थोड़ा भूनकर उसमें अदरक लहसुन की पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें
- 3
फिर टमाटर की प्यूरी डालेंगे और उसको भी थोड़ा भूने टमाटर का पानी सूख जाए फिर उसमें 2 चम्मच मलाई, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर डाले,तरी पे आ जाए फिर राजमा और नमक डालकर मिक्स करके धीमी आंच पर ढक्कर भूनें और ऊपर थाली में पानी रखे,
- 4
राजमा अच्छे से भूनकर तेल छोड़ने लगे फिर उसमें थोड़ा थोड़ा करे पानी डाल कर तरी बनाए, 4-5 मिनट धीमी आंच पे पकाए तेल छोड़ने लगे ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डाले।
- 5
गरामगराम राजमा को जीरा राइस के साथ सर्व करे।
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)