पालक और आलू के ड्राई मंचूरियन (palak aur aloo ke dry manchurian recipe in Hindi)

पालक और आलू के ड्राई मंचूरियन (palak aur aloo ke dry manchurian recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लेंगे और आलू को छोटी किसनी से कद्दूकस कर लेंगे फिर दोनों को एक बर्तन में ले लेंगे फिर उसमें एक उसमें गरम मसाला सादा नमक और मैदा डाल कर अच्छे से मिला लेंगे और सूखा डॉ बना लेंगे
- 2
अब तेल को गर्म होने के लिए रख देंगे और जब तेल गरम हो जाएगा तो आंच को मीडियम कर लेंगे डॉ से एक टुकड़ा हथेली में लेकर गोल बना लेंगे और उसको गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लेंगे और प्लेट में निकाल लेंगे
- 3
अब एक पैन में तेल डालेंगे और उसमें लहसुन डाल देंगे लहसुन जब हल्का सुनहरा हो जाएगा तब उसमें सोया सॉस चिली सॉस और टमाटर सॉस डाल कर अच्छे से मिलाएंगे फिर उसमें फिर एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर डालकर आधा कप पानी डालकर घोल लेंगे और उसको भी पैन में डाल देंगे और उसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डाल देंगे और अच्छे से मिला लेंगे जब गाढ़ा हो जाएगा तब उसमें तले हुए मंचूरियन डालकर अच्छे से मिला लेंगे और जब सूख जाएगा तब गैस बंद कर देंगे
- 4
हमारे पालक और आलू के मंचूरियन तैयार है गरम गरम प्लेट में निकाल कर लहसुन का सागा डाल कर सजा देंगे और परोसेंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (29)