शेज़वान सॉस (schezwan sauce recipe in Hindi)

शेज़वान सॉस (schezwan sauce recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लाल मिर्च को पानी से धोकर उसमें एक गिलास पानी डालकर आधे घंटे के लिए भीगने के लिए रख देंगे फिर आधे घंटे बाद उसका पानी निकाल देंगे और उसको मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लें
- 2
सबसे पहले कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करेंगे फिर उसमें कटी हुई लहसुन और अदरक डालकर हल्का पका लेंगे फिर उसमें पिसी हुई मिर्ची डाल देंगे और अच्छे से मिलाएंगे और तीन-चार मिनट तक मीडियम आंच में उसको पकाएंगे
- 3
फिर उसमें दो गिलास पानी डाल देंगे और फिर उसमें सोया सॉस टोमेटो सॉस डाल देंगे
- 4
और सिरका नमक काली मिर्च पाउडर शक्कर सब डाल कर अच्छे से मिलाएंगे फिर उसको ढककर धीमी आज में 10 से 15 मिनट तक पकाएंगे
- 5
जब पक कर तेल ऊपर आ जाएगा तब हम गैस बंद कर देंगे और उसको ठंडा होने देंगे
- 6
जब अच्छे से ठंडा हो जाएगा तब हम इसे बरनी में भरकर 15 दिन तक फ्रिज में रख कर खाया जा सकता हैं नूडल्स में फ्राइड राइस में डालकर उसका स्वाद बढ़ा सकते हैं
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (17)