मैदा और सूजी का चीला(Maida saur Suji cheela recipe in Hindi)

#GA4 #week22 #cheela हेलो दोस्तों आज मैं लेकर आई हूं आपके लिए एक अलग मैदा और सूजी का चीला वैसे मैदा तो हमें ज्यादा नहीं खाना चाहिए लेकिन कभी-कभी कुछ अलग खाने में बहुत ही ज्यादा आनंद आता है और साथ में अगर उसमें हरी सब्जियां मिलाई जाए तो फिर उसमें खुद पौष्टिकता आ जाती है आइए देखते हैं बिल्कुल झटपट बनकर तैयार होने वाला सूजी और मैदे का चीला बनाने की रेसिपी

कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा और सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में सूजी और मैदे को छान कर डाल दे फिर उसमें गाजर, हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती, नमक डाल दे |
- 2
फिर सभी मिश्रण में एक से डेढ़ गिलास पानी डालें और ढककर 5 से 10 मिनट के लिए रख दे ताकि सूजी अच्छे से फुल जाए|
- 3
फिर एक तवा गर्म करें और उसमें एक चम्मच तेल डालें और उसके ऊपर एक चम्मच चीले का घोल डालकर फैला दें और धीमी आंच पर दोनों और पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक शेक लें बस तैयार है आपका मैदा और सूजी का स्वादिष्ट चीला आप इसे किसी भी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं तो इसे बनाए और अपने फैमिली और दोस्तों के साथ इंजॉय करें थैंक यू|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)