बंगाली स्टाइल गुड़ की खीर/ पाठली(Bangali style gud ki kheer/Pathali recipe in Hindi)

#5 बंगाली स्टाइल में दूध से बनी पाठली गुड़ की खीर वेस्ट बंगाल में बहुत प्रसिद्ध है यह खीर तीज त्यौहार में पूजा पाठ जन्मदिन आदि में बनाई जाती है । बंगाल में इस खीर को पठाली गुड़ पायश के नाम से पुकारते है और यह खीर खाने में भी बहुत है स्वादिष्ट लगती है आप भी जरूर बनाए ।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरी बासमती चावल धोकर भिगो लें। कढ़ाई में एक से दो चम्मच घी डालें और गर्म कर ले। भीगे हुए चावल को 2 मिनट के लिए धीमी आंच में भुने जिससे कि चावल का कच्चा पन निकल जाए|
- 2
जब चावल भून जाए तो एक बाउल में निकाल ले। 1 पतीले में दूध उबाल आने के लिए रख दें। अब उसमें दो तेज पत्ते और क्रश किया हुआ इलायची डाल दें। अच्छे से चला ले।
- 3
भुना हुआ चावल दूध के पतीले में डाल दें और धीमी आंच में चलाते रहें जब तक चावल अच्छे से तक ना जाए । (चावल के एक दाना दबा कर देख ले कि चावल पके की नहीं।)
- 4
किशमिश को छोड़कर सारे ड्राई फूड्स पतीले में डाल दें और अच्छे से चला ले।
- 5
200 ग्राम खोवा ले और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को पतीले में डाल दें और इसे अच्छे से चलाते रहें जब तक खोवा अच्छे से मिक्स ना हो जाए।
- 6
पाठली(pathali gur) गुड़ के छोटे टुकड़े कर ले और पतीले में डाल दें और अच्छे से चलाते रहें जब तक गुड़ अच्छे से मिक्स ना हो जाए।
- 7
जब गुड अच्छे से मिक्स हो जाए तब खीर के मिश्रण में किशमिश डाल दें और गैस ऑफ कर दें । बंगाली स्टाइल में गुड़ की खीर रेडी है बस इसे एक बाउल में निकाल लें|
- 8
खीर एक बाउल में निकाल लिया है और अब ड्राई फ्रूट्स से डेकोरेशन कर दें कोलकाता की फेमस स्वीट डिश पा ठ ली गुड़ रेर पयाश रेडी है जिसे हम हिंदी में गुड़ की खीर कहते है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स