सूजी बेसन ढोकला (Suji Besan Dhokla recipe in Hindi)

#Feb4
अचानक मेहमान आनेवाले हो तब चाय के या भोजन के संग परोसे। ना भिगोना ना पीसने का झंझट। झटपट थोड़े समय में आसानी से स्वादिष्ट ढोकला तैयार होता है।
सूजी बेसन ढोकला (Suji Besan Dhokla recipe in Hindi)
#Feb4
अचानक मेहमान आनेवाले हो तब चाय के या भोजन के संग परोसे। ना भिगोना ना पीसने का झंझट। झटपट थोड़े समय में आसानी से स्वादिष्ट ढोकला तैयार होता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में बेसन छान ले
- 2
अब उसमे रवा, दही, पिसी हुई हरी मिर्च, नमक, चीनी, हल्दी और 1/2 टेबल स्पून तेल डालके अच्छे से मिला लें। 1/2 कप पानी डालके घोल तैयार करके दस मिनिट ढक के रखे।
- 3
एक छौंके की कड़ाई में 2 टेबल स्पून तेल गरम करने रखे। उसमे राई डाले। राई तिडक जाए तब कटी हुई हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और हींग डाले।ओ
- 4
अब 1/4 कप पानी डालके उबाल ले।
- 5
एक बड़े बर्तन में दो गिलास पानी गरम करने रखे। उसमे स्टैंड रखे। चिकनाई लगी हुई थाली रखे।
- 6
अब तैयार किए हुए बेसन के घोल में 1/2 टी स्पून ईनो फ्रूट सॉल्ट डाले। उपर से दो टेबल स्पून पानी डालके अच्छे से मिला लें। अब थाली में पलट ले। उपर से लाल मिर्च पाउडर छिड़क कर, बर्तन को ढक के दस मिनिट भाप में पका ले।
- 7
अब थाली निकाल कर ढोकला ठंडा हो जाए तब काट ले।
- 8
ऊपर से तैयार किया हुआ छौंके का पानी डाले और प्लेट में निकाल कर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (8)