दाल बाटी चूरमा (Dal bati churma recipe in Hindi)

#ga4
#week25
#Rajasthani
दाल बाटी चूरमा राजस्थान का बहुत ही प्रसिद्ध भोजन है और यह बहुत स्वादिष्ट लगता है
दाल बाटी चूरमा (Dal bati churma recipe in Hindi)
#ga4
#week25
#Rajasthani
दाल बाटी चूरमा राजस्थान का बहुत ही प्रसिद्ध भोजन है और यह बहुत स्वादिष्ट लगता है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आटा सूजी और बेसन को छान कर लेंगे और उसमें 50 ग्राम घी का मोयन डाल के मिला लेंगे।
- 2
उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को कड़क गूथ लेंगे। फिर उसकी बड़ी गोलियां बना लेंगे।
- 3
बाटी का ओवन गर्म करेंगे और उसमें आटे की गोलियों को रख देंगे और उन्हें धीमी आंच पर ढक कर अच्छे से सीकने देंगे।
- 4
अब उन्हें बीच में पलट कर सकेंगे और सीकने के बाद उन्हें प्लेट में निकाल कर उसके टुकड़े करके उसे ठंडा कर लेंगे।
- 5
अब मिक्सर में डालकर उसे बारीक पीस लेंगे और प्लेट में निकाल लेंगे।
- 6
अब उसमें घी डालेंगे और बुरा डालेंगे और सारे ड्राई फ्रूट डालकर मिक्स कर लेंगे।
- 7
अब उसमें इलायची पाउडर डालकर उसे भी मिक्स करके उसके लड्डू बना लेंगे।
- 8
हम बाटी बनाने के लिए गेहूं का आटा लेंगे और उसमें नमक, हल्दी, अजवाइन और मीठा सोडा डालेंगे और 50 ग्राम घी भी डाल देंगे ।
- 9
उसे मिक्स करके कड़क आटा गूथ लेंगे और उसकी बाटिया बना लेंगे।
- 10
अब उन्हें ओवन गर्म करके में उसमें रख देंगे और धीमी आंच पर सिकने देंगे।
- 11
अब उन्हें प्लेट में निकाल लेंगे और एक बाउल में 200 ग्राम घी लेंगे और उसमें बाटी को डालकर बाटी में घी लगा देंगे।
- 12
अब हमारी बाटी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



































कमैंट्स