सोयाबीन आलू सब्ज़ी (Soyabean Aloo sabzi recipe in hindi)

#March1
सोयाबीन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। सोयाबीन हमारे भोजन में अवश्य लेना चाहिए।
सोयाबीन आलू सब्ज़ी (Soyabean Aloo sabzi recipe in hindi)
#March1
सोयाबीन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। सोयाबीन हमारे भोजन में अवश्य लेना चाहिए।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गरम पानी में 1 चम्मच नमक मिलाए। अब उस नमकवाले गरम पानी में 20 मिनट के लिए सोयाबीन को भीगो के रखे। 20 मिनट के बाद सोयाबीन को अच्छे से निचोड़- निचोडकर, उसमे से झाग निकाल ले। ऐसा 2 से 4 साफ पानी से करे। आलू को छिल के टुकड़ो में कट करलें।
- 2
अब गेस पर एक कूकर रखे। उसमें तेल डालके गरम करे। तेल गरम होने पर उसमें राई,जीरा,सौंफ,तील, सूखी लाल मिर्च तोड के डाले। अब कटी प्याज़ डालके, कुछ देर भूने।अब कटे टमाटर डालके, मिनट और भूने। अब ग्रांइड किए हुये लहसुन, अदरक, मिर्च पेस्ट डालके, टमाटर गलने तक पकाए।
- 3
अब सारे सूखे मसाले मिलाये। हल्दी,लाल मिर्च पाउडर, धनिया -जीरा पाउडर,किचन किंग मसाला,सारे मसाले को अच्छे से मिलाते हुये पकाये। मसाले तेल छोडने पर, कटे हुए आलू मिलाये। नमक मिलाये।
- 4
आलू अच्छे से मिलाये।अब कूकर का ढक्कन लगाकर, 2 मिनट पकाए। यहॉं कूकर को सीटी ना लगाए। बस केवल रब्बर की गास्केट (रिंग) लगाए रखे। 2 मिनट बाद, भिगोए हुये सोयाबीन डाले, और अच्छे आलू,मसालों में मिक्स करे।
- 5
1/2 गिलास पानी डाले। अब सीटी लगाके ढक्कन बंद करे। 3 से 4 सीटी आनेपर गेस बंध करे। कूकर ठंडा होनेपर, गरमागरम टेस्टी सब्ज़ी परोसे। उपर से कटी धनियॉंपत्ती छिडके। रोटी, चालव के साथ खाये।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- इंस्टेंट राजमा मसाला(बिना लहसुन प्याज)
- राजमा मसाला और चावल के आटे की रोटी (rajma masala aur chawal ke aate ki roti rec ipe in hindi)
- चावल के आटे की रोटी(Chawal ke aate ki roti recipe in hindi)
- ढाबा स्टाइल पनीर लवाबदार (paneer lawabdaar recipe in hindi)
- पनीर दो प्याज़ा(Paneer do pyaza recipemi hindi)















कमैंट्स (4)