चटनी फ्लेवर पनीर कोरमा (chutney flavour paneer korma recipe in Hindi)

#GA4
#week26
#Korma
पनीर कोरमा, एक मुगलई सब्जी है , वैसे तो मुगलई खाना ज्यादातर नाॅन वेज से बनता है पर मुझे शाकाहारी खाना ही पसंद है ।ऐसे मे मुगलई खाने का मज़ा लेने के लिए मैंने आज पनीर कोरमा को चटनी फ्लेवर में बनाया है ।इसका क्रीमी स्वाद बहुत लज़ीज है और यह घर पर ही बहुत जल्दी बन जाता है ।आप एक बार बनाएंगे तो इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे । तो आइए देखते हैं मैंने इसे कैसे बनाया है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चटनी की सारी सामग्री को ग्राइंड कर पेस्ट बना लेंगे । बाकी सामग्री भी इकट्ठी कर लेंगे ।
- 2
एक बाउल में दही, आधा कप हरी चटनी, मैदा डाल कर अच्छी तरह फेंट लेंगे ।
- 3
अब सारे सूखे मसालेडाल कर अच्छी तरह मिलाएंगे ।
- 4
एक पैन या कड़ाही मे तेल गर्म करेंगे और जीरा, काली मिर्च, तेज पत्ता, लौंग डाले, जीरा चटकने पर प्याज़ डाले, हल्का सा भूने, ब्राउन नहीं करना है और दही, चटनी मिश्रण डाल देंगे ।
- 5
3-4 मिनट पकाए और अगर ग्रेवी गाढ़ी लगे तो चटनी वाले ग्राइंडर मे आवश्यकतानुसार पानी डालकर हिलाऐ और ग्रेवी में डाल देंगे । बस 3-4 मिनट पकाए और पनीर कयूबस डालकर 2-3 मिनिट ढककर धीमी आंच पर पकाए ।
- 6
अब नमक डाले, चीनी डाले, मिलाएंगे और गैस बन्द कर देंगे । 1-2 मिनिट बाद क्रीम, (जिसे मैंने फ्रेश मलाई को छलनी से छान कर बनाया है) डाल कर मिक्स करेंगे ।
- 7
स्वादिष्ट, क्रीमी, लज़ीज चटनी फ्लेवर पनीर कोरमा सर्विंग डिश मे डाल कर धनिया और अदरक से गार्निश कर सर्व करेंगे ।
- 8
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)