मावा गुजिया (mawa gujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सख्त आटा गूंथिए
एक बड़े बर्तन में मैदा लें उसमें घी का मोयन डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
फिर मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़क आटा गूंथ लीजिए। थोड़ी देर इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे को ½ घंटे के लिए ढककर रख दीजिए। - 2
कसार/ भरावन के लिए :
गैस पर कड़ाई गरम करने के लिए रखें और इसमें मावा डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूने और एक बर्तन में निकाल कर ठंडा होने रख दें ।
अब इसमें पिसी शक्कर, कटे मेवे, किसा नारियल और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला कर रख लें।
भरावन का मसाला तैयार है। - 3
गुजिया बनाना :
अब गुजिया का आटा सेट हो गया है, इसे थोड़ा और मसाला लीजिए और इसकी छोटी छोटी गोल लोइयां बना कर रख लीजिए।
एक लोई उठाकर पटे पर रखें और गोल पूरी की तरह बेल कर गुजिया के सांचे के ऊपर रखिए और 1 चम्मच(थोड़ा ज्यादा भी हो सकता है) मसाला भर लीजिये ।
गुजिया के किनारों पर ब्रश या उंगली से पानी लगाकर सांचे को बंद करें और हल्का सा दबा दें। - 4
कटी हुई आटे की पट्टी निकालकर रख दें ये कटिंग भी बाद में गुजिया बनाने के काम आ जाएगी।
गुजिया का सांचा खोलें और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये सूखे ना।
इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके रख लें। - 5
गुजिया तलना :
गैस पर धीमी आँच पर कड़ाई में गुजिया तलने के लिए घी डालकर गरम करने के लिए रखें।
जब घी गरम हो जाए तो गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कड़ाई में आ जाएं, उतनी गुजिया डालकर मध्यम और धीमी आंच पर भूरी होने तक दोनों तरफ से तलें।
तली हुई गुजिया को निकालकर रखते जाएं।
स्वादिष्ट मावे की गुजिया तैयार हैं। - 6
ठंडा होने के बाद गुजिया हवा बंद डब्बे में भरकर रख लीजिए और 15-20 दिनों तक इन्हें रख सकते हैं।
- 7
सुझाव:
गुजिया के कसार में बेसन या सूजी मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया तैयार कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (8)